उत्तर प्रदेश की सरकार की तरफ से दिवाली के मौके पर एक काफी बड़ी सौगात दी गई है। दरअसल सरकार ने यह ऐलान किया है कि इस साल पीएम उज्ज्वला योजना के माध्यम से यूपी की लगभग 1.75 करोड़ पात्रता रखने वाली महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में फ्री एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।
जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से यह ऐलान किया गया है तब से महिलाओं के बीच में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि त्यौहारों के समय महिलाओं को आर्थिक तौर पर राहत देकर इन्हें स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
अगर आपको फ्री एलपीजी सिलेंडर के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो ऐसे में हमारा यह लेख आपको पूरा पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे और कौन सी महिलाएं आसानी के साथ मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा हम आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आवेदन जमा करने की ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी बताएंगे।
फ्री एलपीजी सिलेंडर 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की तरफ से फ्री एलपीजी सिलेंडर के लिए घोषणा की गई है। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से यह निर्णय शुक्रवार वाले दिन कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया है।
तो उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को पीएम उज्ज्वला योजना के तहत बिल्कुल फ्री में गैस रिफिल दिया जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यूपी सरकार को 1385 करोड रुपए की धनराशि को खर्च करना पड़ेगा।
परंतु इससे उत्तर प्रदेश की लाखों महिलाओं को दिवाली के अवसर पर स्वच्छ ईंधन का फायदा प्राप्त होगा। इस तरह से महिलाओं को कोयले या फिर लकड़ी जैसे धुएं वाले ईंधन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
Free LPG Gas Cylinder 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| लेख का नाम | फ्री एलपीजी सिलेंडर |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
| राज्य | उत्तरप्रदेश |
| उद्देश्य | महिलाओं को त्योहार पर फ्री सिलेंडर |
| लाभार्थी | सभी उत्तरप्रदेश की महिलाए |
| ई-केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmuy.gov.in |
फ्री एलपीजी सिलेंडर योजना का विवरण
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन लेने वाली महिलाओं को फ्री एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि राज्य सरकार लाभुक महिलाओं को त्यौहारों के समय पर फ्री सिलेंडर का लाभ देती है।
लेकिन हम आपको बता दें कि यह प्रक्रिया पहले भुगतान और बाद में रिफंड के अनुसार पूरी की जाती है। इसका सीधा सा अर्थ है कि महिलाओं को पहले सिलेंडर का मूल्य गैस एजेंसी को चुकाना होता है और बाद में इन्हें सरकार सब्सिडी की जो राशि होती है वह बैंक खाते में भेज देती है।
तो इस बार साल 2025 में दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार बड़ी संख्या में महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर रिफिल प्रदान करेगी। लेकिन इसका फायदा केवल वही महिलाएं ले सकेंगीं जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी को पूरा कर लिया है।
फ्री एलपीजी सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी आवश्यक
उत्तर प्रदेश की जिन महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है तो इन्हें भुगतान समय पर नहीं मिलेगा। तो आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि सभी महिलाएं अपनी गैस एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-केवाईसी को ऑनलाइन पूरा कर सकती हैं।
इसके लिए महिलाओं को केवाईसी करने के लिए अपना मोबाइल नंबर, कनेक्शन नंबर और आधार विभाग जैसी जानकारी को दर्ज करना होता है। परंतु अगर कोई महिला ऑनलाइन ई-केवाईसी करना नहीं चाहती तो ऐसे में वह अपनी समीप की गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर भी ऑफलाइन ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।
फ्री एलपीजी सिलेंडर के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- अथवा गरीबी रेखा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
महिलाओं को सरकार ने दी काफी बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं को स्वास्थ्य और सुविधा से जोड़ने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस प्रकार से महिलाएं चाहे शहरी हों या फिर ग्रामीण इन सबको योजना का लाभ मिलेगा। तो जहां महिलाओं को पहले पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल करके खाना पकाने में काफी घंटे लग जाते थे तो अब वे कम समय में भोजन तैयार कर सकती हैं।
पिछले साल पीएम उज्जवला योजना के माध्यम से योगी सरकार के द्वारा फ्री गैस सिलेंडर बांटे गए थे। तो इसलिए अब दिवाली के समय एक बार फिर से इस योजना को राज्य सरकार लागू करने जा रही है। इस प्रकार से मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान करने के पीछे यूपी सरकार का मकसद हर घर स्वच्छ रसोई को मजबूती देना है।
फ्री एलपीजी सिलेंडर के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आपने अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से अपना गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं किया है तो ऐसे में आप अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से ऑनलाइन जमा कर सकतीं हैं-
- सर्वप्रथम आपको एलपीजी कंपनी की वेबसाइट जैसे इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस पर चले जाना है।
- आपको होम पेज पर न्यू उज्ज्वला 2.0 वाला विकल्प मिलेगा इसे आपको दबाना है।
- यहां पर जो ऑनलाइन आवेदन फार्म आएगा इसमें आपको अपना नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर, आधार संख्या और बैंक विवरण जैसी जानकारी को लिखना है।
- आगे आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल राशन कार्ड इत्यादि को अपलोड करना है।
- इस तरह से फिर आपको अपना फॉर्म सबमिट करके इसका एक प्रिंट निकालकर अपनी समीप की गैस एजेंसी जाकर जमा करना है।
- सत्यापन प्रक्रिया 10 से 15 दिन तक चलेगी और इसके बाद आपको फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन और साथ में पहला भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा।
FAQs
सरकार फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर क्यों दे रही है?
ताकि त्यौहार के समय महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जाए।
मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी करवाना आवश्यक है?
जी हां इसके बिना आपको योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।
क्या सभी महिलाएं योजना का लाभ ले सकती है?
वे सब महिलाएं लाभ ले सकती हैं जिन्होंने पीएम उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन लिया है।








