मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का संचालन वर्ष 2023 से करवाया जा रहा है जिसके अंतर्गत राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए पंजीकृत किया गया है तथा उनके लिए हर महीने आकर्षक वित्तीय सहायता भी प्रदान करवाई जाती है।
लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए जानकारी होगी की लाडली बहना योजना का पूरा पैसा डायरेक्ट ही उनके खातों में ट्रांसफर करवाया जाता है जो डीबीटी के माध्यम से होता है। डीबीटी के अंतर्गत महिलाओं तक यह सहायता राशि बिल्कुल ही सुरक्षित तरीके से पहुंच पाती है।
हाल ही में पिछले महीनो के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना के उपलक्ष में विशेष निर्णय लिए गए हैं जिसके अंतर्गत महिलाओं के लिए खास तौर पर यह चेतावनी दी गई है कि उनको योजना की केवाईसी अपडेट करवानी जरूरी होगी।
लाडली बहना योजना ई-केवाईसी
महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की केवाईसी का नियम जारी करते हुए बार-बार यह आग्रह किया जा रहा है कि वे जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवा ले अन्यथा उनके लिए किस्त प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी जिम्मेदार वे स्वयं होगी।
अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जो लाडली बहना योजना का लाभ लेती है परंतु अभी तक केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है तो ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए केवाईसी संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं जिसके लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladli Behna Yojana eKYC Update 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
| लेख का प्रकार | ई-केवाईसी अपडेट |
| पंजीकृत महिलाएं | 1.29 करोड़ |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| क़िस्त की राशि | ₹1250/- |
| उद्देश्य | महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना |
| क़िस्त का माध्यम | सीधे बैंक खाते में (DBT) |
| ई-केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहना योजना केवाईसी की विशेषताएं
लाडली बहना योजना के अंतर्गत करवाई जा रही केवाईसी की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- योजना के अंतर्गत केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से पूरी करवाई जाती है।
- सरकारी निर्देश अनुसार महिलाओं की केवाईसी बिल्कुल फ्री में की जा रही है।
- केवाईसी के अंतर्गत महिला का आधार कार्ड बैंक अकाउंट तथा मोबाइल नंबर से लिंक हो सकेगा।
- केवाईसी की प्रक्रिया योजना को सरल बनाती है तथा यह सुनिश्चित करती है कि महिलाएं मध्य प्रदेश की मूल निवासी हैं।
लाडली बहना केवाईसी के लिए आवश्यक सामग्री
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के निर्देशानुसार लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए जो केवाईसी अनिवार्य की गई उसके लिए कुछ आवश्यक सामग्री यानी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत ही पड़ती है जो निम्न प्रकार से हैं।-
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
लाडली बहना योजना के लिए पात्र महिलाएं
लाडली बहन योजना के अंतर्गत प्रदान करवाएं जाने वाले लाभ के लिए निम्न महिलाएं ही पात्र हैं:-
- ऐसी महिलाएं जिनके नाम पर पंजीकरण के बाद अभी तक कोई विशेष संपत्ति ना हुई हो।
- महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरि या राजनीतिक पद ना मिला हो।
- महिलाओं के बैंक खाते में डीवीटी अनिवार्य रूप से सक्रिय होनी चाहिए।
- किस्त प्राप्त करने के लिए डीबीटी के साथ केवाईसी का होना भी बहुत ही जरूरी है।
लाडली बहना योजना केवाईसी का फायदा
लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाएं जो केवाईसी करवा लेती है उन सभी के लिए विशेष फायदे होंगे जिसके चलते महिलाओं के लिए बिना किसी हस्तक्षेप के मासिक किस्त का लाभ तो निरंतर रूप से मिल ही पाएगा।
इसके अलावा ऐसी महिलाएं जो पात्र होने के बावजूद भी योजना से जुड़ी हुई है और गलत तरीके से लाभ प्राप्त कर रहे हैं उनके नाम भी निष्कासित किया जा सकेंगे। लाडली बहना योजना को सरल और पारदर्शित बनाने के लिए केवाईसी की प्रक्रिया काफी कारगर साबित है।
लाडली बहना योजना केवाईसी अपडेट कैसे करें?
लाडली बहना योजना की ऑनलाइन केवाईसी निम्न प्रक्रिया के अंतर्गत पूरी की जा सकती है:-
- ऑनलाइन केवाईसी के लिए सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर केवाईसी वाला ऑप्शन मिलेगा उसे सेलेक्ट करें।
- अब आगे जाते हुए अपनी समग्र आईडी और आधार नंबर को दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद ओटीपी वेरीफिकेशन कंप्लीट करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
- आगे पहुंचते हुए अपनी जानकारी को दर्ज करें और इसकी पुष्टि करें।
- अगर जानकारी सही होती है तो केवाईसी कंप्लीट हो जाएगी जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
FAQs
लाडली बहना योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
लाडली बहना योजना में महिलाओं के लिए हर महीने 1250 रुपए तक की राशि दी जाती है।
लाडली बहना योजना से कितनी महिलाएं पंजीकृत है?
लाडली बहना योजना से लगभग 1.29 करोड़ महिलाएं तक पंजीकृत है।
लाडली बहना योजना ऑफलाइन केवाईसी कैसे करवाए?
लाडली बहना योजना की ऑफलाइन केवाईसी पंचायत कार्यालय या फिर नगर वार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक तरीके से करवाई जा सकती है।








