Nagar Nigam Bharti 2025: नगर निगम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

On: October 28, 2025 9:40 AM
Nagar Nigam Bharti

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश राज्य की प्रमुख संस्थाएं जिसके अंतर्गत राज्य के अलग-अलग विभागों में विभिन्न प्रकार की सरकारी पदों की भर्ती हेतु प्रयोजना तैयार की जाती है। बताते चलें कि हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य में कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी नौकरी हेतु नई अधिसूचना को जारी कर दिया गया है।

इस नई अधिसूचना के आधार पर नगर निगम के ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों की भर्ती को पूरा करवाया जाने वाला है। इस महत्वपूर्ण अधिसूचना के अंतर्गत 454 पदों की भर्ती को पूरा करवाया जाएगा जिस पर महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के द्वारा भर्ती की अधिसूचना को जारी करते हुए बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया को 29 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू करवाया जाएगा। 29 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आसानी के साथ आवेदन कर सकते हैं।

नगर निगम भर्ती 2025

नगर निगम की इस महत्वपूर्ण भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो जाने के बाद अंतिम 12 नवंबर 2025 तक की सक्रिय रहेगी अर्थात सभी इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों के लिए इस निर्धारित समय में ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।

भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो उनके लिए आवेदन सुधार का अवसर भी 17 नवंबर 2025 तक प्रदान करवाया गया है जिसके अंतर्गत आवेदन में सुधार किया जा सकता है।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित सभी प्रकार के पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर लेनी जरूरी है ताकि आवेदन के समय उनके लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतों या दुविधाओं का सामना न करना पड़े।

Nagar Nigam Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
भर्ती का नामनगर निगम भर्ती 2025
पदों का प्रकारग्रुप 2 और सब ग्रुप 3
योग्यता10वी 12वी पास
कुल पद454
आवेदन प्रारम्भ 29 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि12 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि13 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/

नगर निगम भर्ती के लिए योग्यताएं

नगर निगम के ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों के लिए उम्मीदवारों को निम्न योग्यताएं लागू की गई है:-

  • बेसिक शैक्षिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों को कक्षा दसवीं तथा 12वीं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • साथ में ही उम्मीदवारों के पास किसी भी तकनीकी संस्था से मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • कुछ विशेष पदों के लिए कंप्यूटर क्षेत्र में भी विशिष्ट डिप्लोमा मांगे गए हैं।
  • भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताओं की जानकारी नोटिफिकेशन में से ही चेक करनी होगी।

नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

नगर निगम भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत विशेष आवेदन शुल्क का निर्धारण भी किया गया है जो सभी उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी अनुसार भुगतान करना बहुत ही जरूरी होगा।

ऐसे उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी जैसे सामान्य, पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए ₹500 तक का आवेदन शुल्क लगने वाला है इसके अलावा आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाली उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य के लिए केवल ₹250 ही जमा करने होंगे।

नगर निगम भर्ती के लिए आयु सीमा

नगर निगम भर्ती के पदों के लिए आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से व्यवस्थित है:-

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से शुरू की गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक की उम्मीदवारों के लिए ही आवेदन हेतु पात्र किया गया है।
  • आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना इत्यादि जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन जरूर देखें।

नगर निगम भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

नगर निगम भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया सामान्य तौर पर एक समान ही होगी। जो उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करते हैं उनके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा में अपनी उपस्थिति को दर्ज करना होगा। लिखित परीक्षा में अपने प्रदर्शन के आधार पर सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार की मेरिट भी जारी होगी।

जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट में शामिल होते हैं उनके लिए कुछ पदों हेतु इंटरव्यू देना होगा इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर ही पद नियुक्ति की जाएगी।

नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • नगर निगम भर्ती में आवेदन करना है तो इसके लिए ऑनलाइन आधिकारिक नोटिफिकेशन पर पहुंचना होगा।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सभी प्रकार के अनिवार्य निर्देशों का अध्ययन करें।
  • अब आगे बढ़ते हुए अपनी महत्वपूर्ण जानकारी को चयनित करते हुए फॉर्म तक पहुंचना होगा।
  • भर्ती के फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी को भरे और डॉक्यूमेंट भी अपलोड करें।
  • अगले चरण में किसी भी नेट बैंकिंग या पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में अपने द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से आवेदन सक्सेस हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

नगर निगम भर्ती की परीक्षा कब होगी?

नगर निगम भर्ती की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित करवाई जाएगी।

नगर निगम भर्ती का परीक्षा पैटर्न,और सिलेबस कहा से देखे?

नगर निगम भर्ती का परीक्षा पैटर्न और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट से जान सकते है।

नगर निगम भर्ती का नोटिफिकेशन कहा मिलेगा?

नगर निगम भर्ती का नोटिफिकेशन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।

Leave a Comment