रेलवे विभाग में रेलवे भर्ती सेल के द्वारा हाल ही में आधिकारिक सूचना को जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि रेलवे विभाग में 1104 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस के तौर पर किया जाने वाला है।
बताते चलें कि यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छा अवसर लेकर आई है जो रेलवे विभाग में अप्रेंटिस के तौर पर विशेष अनुभव लेना चाहते हैं। बताते चलें कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण के साथ वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा।
विभाग की तरफ से रेलवे के अप्रेंटिस पदों के लिए आधिकारिक सूचना को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया को भी 15 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती 2025
रेलवे विभाग की तरफ से अप्रेंटिस के पदों के लिए जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि भी सुनिश्चित की गई है। अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 से लेकर 15 नवंबर 2025 तक की आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार 1 महीने के इस दायरे में आवेदन कर लेते हैं केवल उनके लिए भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। भर्ती में आवेदन करने से पहले जो भी उम्मीदवार हमारे इस आर्टिकल का अध्ययन कर रहे हैं उन सभी के लिए आज हम यहां पर विशेष जानकारी प्रदान करवाने वाले है।
Railway Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | रेलवे भर्ती सेल (RRC) |
| भर्ती का नाम | रेलवे भर्ती 2025 |
| भर्ती का प्रकार | अपरेंटिस |
| कुल पद | 1104 |
| योग्यता | 10वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 15 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ner.indianrailways.gov.in/ |
रेलवे भर्ती के लिए योग्यताएं
रेलवे की अप्रेंटिस की इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए निम्न योग्यताएं आवश्यक हैं:-
- इस भर्ती के अंतर्गत दसवीं पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
- कक्षा दसवीं में उम्मीदवारों के अंक 50% या उससे अधिक होने चाहिए।
- इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए आईटीआई डिप्लोमा भी जरूरी होगा।
- यह योग्यताएं सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक समान ही लागू है।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती सेल के द्वारा अप्रेंटिस के पदों का नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन शुल्क के बारे में भी स्पष्ट रूप से निर्णय लिए गए हैं। बताते चले कि ऐसी उम्मीदवार जो सामान्य ,ओबीसी या फिर ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में आते हैं उन सभी के लिए ₹100 तक का आवेदन शुल्क का भरना आवश्यक होगा।
इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति के लिए कोई आवेदनशुल्क का प्रावधान नहीं है अर्थात वे बिल्कुल ही फ्री में ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन सबमिट कर पा रहे हैं।
रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार से लागू की गई है:-
- इससे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष से शुरू है।
- 15 वर्ष से लेकर अधिकतम 24 वर्ष तक की उम्मीदवारों के लिए ही आवेदन हेतु पात्रता दी गई है।
- आयु सीमा की गणना को 16 अक्टूबर 2025 के अनुसार किया जाएगा।
- ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट दी गई है।
- एससी एसटी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
रेलवे भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती सेल के द्वारा अप्रेंटिस के इन पदों के लिए कोई विशेष परीक्षा नहीं ली जाने वाली है बल्कि उम्मीदवारों का चयन सामान्य चयन प्रक्रिया के तौर पर पूरा किया जाएगा जो की पूर्ण रूप से योग्यता आधारित होगी।
जो उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करते हैं उन सभी के योग्यता अंकों के आधार पर मेरिट सूची को तैयार करवाया जाएगा। जो उम्मीदवार मेरिट में शामिल होते हैं उनके मेडिकल चेकअप और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे इसके बाद ही उन्हें अप्रेंटिस के पदों पर सिलेक्ट किया जाएगा।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
रेलवे के अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी:-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन मिलेगा उसमें एंटर करें।
- अब यहां पर भर्ती वाला नोटिफिकेशन मिल जाएगा उसे क्लिक करना होगा।
- अब आप भर्ती से जुड़े निर्देशों को पढ़ें और एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचे।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरी जानकारी भरते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- अगर अनारक्षित श्रेणी से है तो आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना आवश्यक होगा।
- इसके बाद एक बार अच्छे से जानकारी को चेक करें और सबमिट कर दें अंततः आवेदन हो जाएगा।
FAQs
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आयु सीमा में कितनी छूट है?
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी गई है।
रेलवे में अप्रेंटिस पदों के लिए वेतनमान क्या होगा?
सामान्य तौर पर रेलवे में अप्रेंटिस के पदों के लिए वेतनमान ₹5000 से लेकर अधिकतम ₹12000 तक होता है।
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का उद्देश्य क्या है?
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का उद्देश्य उम्मीदवारों के लिए रेलवे विभाग के विभिन्न कार्यों में प्रशिक्षण प्रदान करना है।









