सरकार ने देश में अलग-अलग प्रकार की बचत योजनाए चलाई हुई है और उन्हीं योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना भी आती है इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने इस योजना की शुरुआत बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए की है और बालिकाओं तक ही इस योजना का लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसे में जिनके भी परिवार में बालिकाएं मौजूद है वह बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के लिए आवेदन करने पर बालिका का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोल दिया जाएगा जिसके बाद बाद में समय-समय पर बालिका के नाम से खाते में कुछ राशि जमा करनी होगी और फिर एक साथ बहुत ही ज्यादा राशि इकट्ठी होकर मिलेगी साथ ही ब्याज भी मिलेगा ब्याज की वजह से राशि और भी ज्यादा हो जाएगी। वही नागरिकों को इस योजना में कोई ज्यादा राशि भी जमा नहीं करनी होती है। पूरी जानकारी के लिए यह पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।
सुकन्या समृद्धि योजना 2025
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस योजना के अंतर्गत 3.5 करोड़ से भी ज्यादा सुकन्या समृद्धि के खाते बालिकाओं के खोले जा चुके हैं वही अभी यह प्रक्रिया चालू है। ऐसे में वर्तमान समय में इस योजना से जुड़ने का एक अच्छा बढ़िया मौका है।
कोई भी माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बालिका के लिए इस योजना में आसानी से खाता खुलवा सकते हैं। और खाता भी नजदीकी किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर कुछ ही समय में खुलवाया जा सकता है। पूरे देश में यह योजना सरकार ने लागू की है तो कहीं से भी नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Account 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | वित्त मंत्रालय |
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| योजना की शुरुआत | 22 जनवरी, 2015 |
| उद्देश्य | उच्च शिक्षा और विवाह के लिए सुरक्षा |
| पात्रता | 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका |
| न्यूनतम राशि | ₹250 जमा करना |
| अधिकतम राशि | ₹1,50,000 जमा करना |
| ब्याज दर | 8.2% वार्षिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.nsiindia.gov.in |
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य
आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अनेक बालिकाए शिक्षा को हासिल नहीं कर पाती है वही विवाह के समय भी पैसों को लेकर काफी ज्यादा परेशानी आती है ऐसे में इसे देखते हुए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना लागू की हुई है ताकि इस योजना की वजह से राशि इकट्ठी हो सके और बाद में एक साथ मिलने वाली ज्यादा राशि उपयोग में ली जा सके। बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ही सरकार ने यह योजना शुरू की है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कितना मिलेगा लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना में थोड़ी-थोड़ी राशि जमा करके बाद में लाखों रुपए की राशि भी प्राप्त की जा सकती है। जैसे कि अगर कोई माता-पिता इस योजना में प्रत्येक वर्ष 1,50,000 रुपए की राशि को जमा करें तो ऐसी स्थिति में 21 साल पूरे होने पर लगभग 73 लाख रुपए से लेकर 74 लाख रूपये तक की राशि प्राप्त की जा सकती है। वही जरूरी नहीं है कि इतनी राशि जमा की जाए नागरिक अपनी इच्छा अनुसार राशि का चयन करके निवेश कर सकते हैं।
वही आगे जो राशि मिलेगी वह निवेश राशि के अनुसार मिल जाएगी लेकिन निवेश करने से पहले एक बार जितनी भी राशि का निवेश कर करें उसे लेकर अच्छे से कैलकुलेशन जरूर कर लें उसके बाद निवेश करें। निवेश करने पर कितनी राशि मिलेगी यह जानकारी एक बार पोस्ट ऑफिस के अधिकारी से जरूर जान लेनी है।
सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं
- अनेक योजनाओं से अगर इस योजना की तुलना कर दी जाए तो ऐसे में इस योजना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
- बालिकाओं के लिए योजना होने की वजह से अधिक से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- वर्तमान समय में इस योजना से जुड़ने पर बाद में शिक्षा को लेकर और बालिका के विवाह को लेकर पैसों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- राशि जमा करने पर यदि बीच में पैसों की आवश्यकता पड़ जाए तो ऐसे में बीच में पैसे भी निकाले जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता मापदंड
- 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का खाता इस योजना में खुलवाया जा सकता है।
- एक परिवार में से दो बालिकाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं।
- बालिका भारतीय नागरिक ही होनी चाहिए।
- निवेश करने के लिए न्यूनतम निवेश राशि जरूर उपलब्ध होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले जरूरी दस्तावेजों को साथ में लेकर नजदीकी पोस्ट ऑफिस में चले जाएं।
- अब पोस्ट ऑफिस में मौजूद अधिकारी से सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म में बालिका का नाम माता-पिता का नाम बालिका से जुड़ी जानकारी तथा अन्य प्रत्येक जानकारी को दर्ज करें।
- पूरी तरीके से फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है साथ ही फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी लगा देनी है।
- फिर अधिकारी से फॉर्म को चेक करवाकर अधिकारी के पास ही फॉर्म को जमा कर देना है।
- इसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जाएगा और उसमें न्यूनतम राशि जमा करनी होगी।
- इस प्रकार सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कोई भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
FAQs
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना की वार्षिक ब्याज दर 8.2% है जो की वार्षिक चक्रवर्ती है।
क्या बालक भी सुकन्या समृद्धि योजना में शामिल हो सकते हैं?
जी नहीं यह योजना केवल बालिकाओं के लिए शुरू की है
क्या 18 साल पर सुकन्या समृद्धि योजना से पैसे निकाले जा सकते हैं?
जी हां 18 साल पर सुकन्या समृद्धि योजना से पैसे निकाले जा सकते हैं








